फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन खान ने बताई ऋतिक से तलाक की असल वजह, कंगना का नहीं कोई कसूर!

Fri, 12 Apr 2019 10:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तलाक के कई सालों बाद सुजैन ने बयां किया दर्द, कहा 'मेरी मां और बहन हैं मेरी ताकत' - फोटो : self
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन तारीख बदलने के चलते अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की और दोनों के तलाक को पांच साल हो गए हैं। अब सुजैन ने इस तलाक की असल वजह बताई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन एक दोस्त की तरह रहते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी खातिर यह दोनों कभी डिनर तो कभी वेकेशन पर जाते हैं। बता दें कि साल 2014 में दोनों ने आमसहमति से अलग होने का फैसला लिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में सुजैन ने तलाक को लेकर कई सारे खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
उन्होंने बताया कि हम जीवन के एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए थे, जहां यह तय करना जरूरी हो गया था कि अब साथ रहना मुमकिन नहीं है, हमे एक-दूजे के प्रति जागरूक होना जरूरी था यही कारण था कि झूठ के सहारे हम साथ नहीं रहना चाहते थे, आज हम अलग जरूर हैं लेकिन हमारे बीच की दोस्ती आज भी कायम है।'

4 of 5
रितिक और कंगना
सुजैन ने आगे बताया 'भले ही हमारे बीच कितने ही मतभेद हैं लेकिन इसका असर हम अपने बच्चों पर नहीं पड़ने देते हैं, हमारी कोशिश बच्चों की अच्छी परवरिश करने की होती है, इसलिए हम एक-दूजे को सम्मान भी देते हैं।' अभी तक ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह कुछ और ही मानी जाती थी जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत और बारबरा मोरी का नाम लिया जाता रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik roshan
यह भी कहा जाता रहा था कि अभिनेता की बारबरा और कंगना से नजदीकी बढ़ने के चलते ऋतिक और सुजैन के बीच दूरी पैदा हुई थी। ऋतिक की मुलाकात कंगना से कृष 3 में और बारबरा से फिल्म काइट में हुई थी। बता दें कि ऋतिक की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें