सतीश कौशिक बॉलीवुड सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अभिनय से लेकर निर्माता-निर्देशक तक उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले सतीश कौशिक ने कुछ दिनों पहले की दुनिया को अलविदा कहा। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस का गहरा सदमा लगा। भले ही वह अब हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने काम से ऐसा असर छोड़ा है कि लोग उन्हें याद करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। 13 अप्रैल यानी आज सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...