फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे के पीछे सरोज खान ने माधुरी से लेकर ऐश्वर्या तक को सिखाया डांस, देखें अनदेखी तस्वीरें

Fri, 03 Jul 2020 02:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारों के साथ सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देर रात उनके निधन की खबर से बॉलीवुड सितारे और प्रशंसक सदमे में हैं। सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। 50 के दशक में सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया। कोरियोग्राफर के रूप में सरोज खान ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, काजोल, ऐश्वर्या, शाहरुख और सलमान सहित बड़े सितारों को सरोज खान ने अपने डांस मूव्स पर डांस कराया। इस कड़ी में चलिए हम आपको सरोज खान की सितारों के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
10 साल की उम्र में सरोज खान ने फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'आइए मेहरबां' में डांस करती नजर आई थीं। केवल भारतीय क्लासिकल डांस ही नहीं सरोज खान वेस्टर्न डांस के हर फॉर्म में माहिर थीं।
विज्ञापन

3 of 7
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर हिट दिए। इनमें 'एक दो तीन', 'धक धक करने लगा', 'तबाह हो गए' समेत अन्य हैं। माधुरी, सरोज खान को अपना गुरु मानती थीं।

4 of 7
मिस्टर इंडिया के सेट पर सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी के अलावा सरोज खान की जोड़ी श्रीदेवी के साथ भी खूब जमीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना' सहित कई फिल्मों में सरोज ने श्रीदेवी के साथ काम किया।
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बाजीगर' फिल्म में शाहरुख के साथ सरोज ने गाना 'काली काली आंखें' कोरियोग्राफ किया था। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि एक बार सरोज खान ने उन्हें थप्पड़ भी मार दिया था। दरअसल शुरुआती दिनों में शाहरुख तीन शिफ्ट में काम किया करते थे। जब शाहरुख ने उनसे कहा कि काम की वजह से वो थक गए हैं तब सरोज ने उन्हें प्यार से गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
सरोज खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
'ताल' के एक गाने की शूटिंग के दौरान सरोज खान ऐश्वर्या को डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के साथ साथ इसके गाने भी हिट रहे थे। 'ताल' के बाद से ऐश्वर्या के करियर की गाड़ी भी चल निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब वी मेट के सेट पर सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाय' के दौरान सरोज खान, करीना कपूर और शाहिद कपूर सेट पर मौजूद नजर आ रहे हैं। गाने की शूटिंग के दौरान सरोज से करीना को खूब डांट भी पड़ती थी।

सरोज खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ और माधुरी सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें