बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। हाल ही में उनका मुंबई में इंतकाल हो गया था। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। उनके फैंस सहित फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का सरोज खान को लेकर एक वीडियो सामने आया है।