बॉलीवुड इंडस्ट्री में हजारों कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया होगा, लेकिन कई ऐसे लेजेंड होते हैं,जो युगों युगों तक दर्शकों के दिल में बस जाते हैं। हिंदी सिनेमा में हजारों कलाकारों को अपने इशारों पर नचाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान आज भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए गाने आज भी हमारे बीच उन्हें अमर किए हुए हैं। सरोज खान हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं।