काजोल बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि वह मीडिया के सामने अपने बिंदास व्यवहार के लिए भी चर्चा में रहती हैं। दरअसल, काजोल हर सवाल का खुलकर जवाब देती हैं। जहां असल जिंदगी में बेहद चुलबुली हैं, वहीं पर्दे पर काजोल ने कई सीरियस कैरेक्टर्स निभाए हैं। इन दिनों काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए चर्चा में हैं, वहीं इसके साथ ही अभिनेत्री उनकी आगामी वेब सीरीज 'द ट्रायल' के लिए भी सुर्खियों में हैं। ऐसे हाल ही में, काजोल ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली अपनी 'द ट्रायल' में एक स्ट्रॉन्ग महिला के किरदार निभाने को लेकर बात की है।