सरकारु वारी पाटा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बयानों को बता रहे चुटकुले
अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मेजर’ के ट्रेलर लॉन्च पर देश भर से जुटे पत्रकारों के सामने अपनी शेखी बघारने की कोशिश में महेश बाबू ने अपना पांव खुद कुल्हाड़ी पर मार लिया है। जो कुछ उन्होंने बोला और जिस अंदाज में बोला सब कैमरे पर रिकॉर्ड हो चुका है। अब वह कह रहे हैं कि ये सब वह मजाक में बोल रहे थे। देश भर के पत्रकारों को महेश बाबू ने हैदराबाद में चुटकुले सुनाने के लिए बुलाया था, ये बात सामने आने पर उन्हें लेकर हिंदी फिल्म जगत में और चुटकुले बनने लगे हैं। फिलहाल शुक्रवार का दिन महेश बाबू की नई फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ के धड़ाम हुए कलेक्शन को लेकर चर्चाओं के नाम रहा।