फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदूल सिकंदर का निधन और कंगना ई-मेल केस में ऋतिक को समन जारी करेगा क्राइम ब्रांच, पांच खबरें

Thu, 25 Feb 2021 03:24 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरदूल सिकंदर - फोटो : Twitter
पंजाबी के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सरदूल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Sardool Sikander Death: पंजाबी के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन, कपिल शर्मा सहित अन्य सितारों ने जताया शोक
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, मुंबई पुलिस कंगना रणौत के साथ विवादास्पद ई मेल मामले में ऋतिक रोशन से पूछताछ कर सकती है।  इस मामले में पुलिस जल्द ही ऋतिक रोशन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। मालूम हो कि ऋतिक रोशन को समन साल 2016 में कंगना से जुड़े एक ई-मेल विवाद के मामले में भेजा जाएगा। 

ऋतिक रोशन-कंगना रणौत ई-मेल विवाद में बढ़ सकती है अभिनेता की मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच भेजेगी समन
विज्ञापन

3 of 5
थाला अजीत - फोटो : Social media
कई बार सेलेब्स के आत्महत्या करने का मामला आपने जरूर सुना होगा। लेकिन एक घटना तमिल फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है जहां तमिल स्टार अजीत कुमार (थाला अजीत) के एक हार्डकोर फैन ने खुदकुशी कर ली और ये मामला खबरों में बना हुआ है। इसके बाद से ट्विटर पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

तमिल सुपरस्टार थाला अजीत के फैन ने की आत्महत्या, पूरे शरीर पर बनवा रखा था अभिनेता का टैटू

4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Twitter: @Aliaa08
संजय लीला भंसाली का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट सामने आ गई है।इस फिल्म में आलिया भट्ट एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को रिलीज होगी।

30 जुलाई को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनकर पर्दे पर उतरेंगी आलिया, संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस का बदल दिया रंग रूप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थलाइवी-बंटी और बबली 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर
कंगना रणौत जो अब तक कहती रही हैं, उसे पहली बार वह करके भी दिखाने जा रही हैं। अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज उन्होंने ऐसे दिन के लिए चुनी है जिस दिन देश के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रिलीज हो रही है और इस फिल्म में नेपोटिज्म का आरोप झेलते रहे दो बड़े सितारे भी हैं। कंगना ने अपनी फिल्म 'थलाइवी को यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बंटी और बबली 2' के मुकाबले मैदान में उतारा है।

कंगना ने किया अब सीधे मुकाबले का एलान, यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' से करेंगी दो दो हाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें