फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेमिंग में वर्ल्ड रोबोट बॉक्सिंग का हंगामा और समझिए सारा खान की नई साजिश समेत 5 फटाफट मनोरंजक खबरें

Wed, 29 Jul 2020 10:53 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सारा खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारा खान की एंट्री
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान (Sara Khan) धारावाहिक 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में माता पॉलोमी की नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। अपने किरदार के बारे में सारा कहती हैं, 'मुझे हमेशा से ही ऐसे किरदार निभाना पसंद रहा है। देवी देवताओं के किरदारों को पर्दे पर उतारने का जो सुंदर और संतुलित ढंग है, उसने मुझे हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित किया है। पॉलोमी का मेरा किरदार संतोषी माता की भक्त स्वाति और उसके पति को नुकसान पहुंचाने के लिए जानलेवा चलें चलेगा। इतना ही नहीं, वह संतोषी मां की सारी शक्तियां भी छीन लेंगी।'
विज्ञापन

2 of 5
एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी में आया नया मोड़
टीवी के धारावाहिक 'एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर' (Ek Mahanayak Dr B R Ambedkar) में भीमराव के घर में तो कुछ घटनाएं घट ही रही हैं लेकिन अब वह शो के किरदार भास्कर की भाभी माधवी को इंसाफ दिलाने पर भी आमदा है। भास्कर के पिता शंभू उसकी शादी दहेज के लालच में मंजुला से करवाना चाहते हैं। लेकिन माधवी की सलाह पाकर भास्कर शादी से मना कर देता है। इस बीच माधवी अपनी जान गंवा बैठती है। हालांकि, भास्कर को अपने माता-पिता की साजिश का पता चल जाता है और भीमराव को भी अंदाजा हो जाता है कि कुछ तो गलत हुआ है। इसलिए, वह भी माधवी को न्याय दिलाने का फैसला करता है। भास्कर का किरदार निभा रहे अभिनेता आदित्य कोनर कहते हैं, 'भास्कर के फैसले को बदलने में माधवी एक प्रमुख भूमिका निभाती है और उसकी मंजुला के नजरिए से चीजों को समझने में मदद करती है। अब भीमराव में उसे न्याय दिलाने का फैसला किया है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
वर्ल्ड रोबोट बॉक्सिंग 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'वर्ल्ड रोबोट बॉक्सिंग 2' को मिला अवार्ड
रिलायंस गेम्स कंपनी के एक गेम 'वर्ल्ड रोबोट बॉक्सिंग 2' (World Robot Boxing) को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बीएएफ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस गेम को यह पुरस्कार मोबाइल एंड टेबलेट गेम अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में दिया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट डिजिटल के सीईओ अमित खंडूजा कहते हैं, 'रोबोट बॉक्सिंग गेम के 20 करोड़ से ज्यादा प्रशंसक हैं। उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि हम कैसे नया गेम लाएंगे, बल्कि वह जानना चाहते थे कि हम गेम का नया वर्जन कब रिलीज करेंगे? हम इस नए गेम को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहते थे। इसके खेलने के तरीके में भी सुधार करना चाहते थे। और वही हमने किया।'

4 of 5
डिक्लेन दे बर्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द विचर- ब्लड ओरिजिन' का एलान
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'द विचर' सीरीज में एक नई लिमिटेड सीरीज 'द विचर- ब्लड ओरिजिन' (The Witcher : Blood Origin) की घोषणा की है। इस सीरीज को डिक्लेन दे बर्रा और लॉरेन श्मिट हिसरिच मिलकर निर्मित करेंगे। इस सीरीज के बारे में डिक्लेन ने कहा, 'मैं शुरुआत से ही काल्पनिक कहानियों का एक बड़ा प्रशंसक रहा हूं। इसलिए, मैं 'द विचर- ब्लड ओरिजिन' की कहानी को बताने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक सवाल मेरे दिमाग में तब से आता रहा है जब से मैंने 'द विचर' की किताब पढ़ी है। क्या मनुष्यों के इस धरती पर आने के पहले वास्तव में क्या कोई दुनिया हुआ करती थी?' इस सीरीज की शूटिंग इंग्लैंड में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋत्विक भौमिक ने बताए शूटिंग के अनुभव
वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' (Bandish Bandits) के मुख्य अभिनेता ऋत्विक भौमिक ने इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव बताए हैं। उन्होंने कहा, 'राधे के किरदार के लिए कोई भी शारीरिक परिवर्तन और ट्रेनिंग मुझे नहीं लेनी पड़ी। हालांकि, मुझे 57 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती गर्मी में तीन दिन का सीक्वेंस शूट करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए कहा गया था। पूरे सीन की शूटिंग के दौरान मैं नंगे पैर और मेरा बदन भी अधनंगा था। लेकिन, हम इसे मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ करते रहे क्योंकि हमें पता था कि हमारे लिए कुछ अच्छा होने वाला है। शूट शुरू होने से पहले मुझे निर्माताओं ने हर दिन दौड़ने के लिए कहा था ताकि शो में यह थोड़ा स्वाभाविक लगे। अब मुझे लगता है कि इस किरदार को निभा कर मैं पहले से ज्यादा अनुशासित हो गया हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें