फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद उदास दिखे कार्तिक तो स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं सारा, देखें वीडियो

Tue, 22 Oct 2019 12:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पहले जहां दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती थीं तो अब उनके ब्रेकअप को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। कार्तिक की ताजा तस्वीरों में भी वो उदास नजर आ रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पिछले कुछ वक्त से सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इस ब्रेकअप की वजह दोनों का एक दूसरे को वक्त न दे पाना और प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर अधिक फोकस होना बताया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ब्रेकअप की खबरों के बाद जहां कार्तिक उदास नजर आए तो वहीं सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सारा अली खान स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बूमररैंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 
 

4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद से सारा और कार्तिक एक दूसरे के लिए टाइम देने की कोशिश कर हैं। कार्तिक फिल्म पति पत्नी और वो के बाद दोस्ताना 2 की शूटिंग में जुट गए हैं तो वहीं सारा कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
बता दें कि कार्तिक आर्यन अक्सर सारा अली खान के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। दोनों के घरवाले भी एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। लेकिन पिछले बीते दिनों जब सारा और कार्तिक साथ दिखे तो फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्तिक ने उन्हें मना करते हुए कहा कि वो दोनों की साथ में तस्वीरें न लें।

पढ़ें: खुल गई राखी सावंत के झूठ की पोल, धोखा सामने आते ही डिलीट कर दिया वीडियो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें