फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा ने किया ऐसा रैंप वॉक की आ गईं ट्रोल्स के निशाने पर, मिली उर्फी से ट्रेनिंग लेने की सलाह

Sat, 30 Jul 2022 08:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। बीती रात सारा अली खान दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में रैप वॉक करती नजर आई थीं। इस दौरान ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कुछ लोगों को सारा का वॉक करने का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और अब वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सारा अली खान ने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस को पहना था और वह शो स्टॉपर थीं। ऐसे में जब सारा रैंप पर आईं, तो उनका लुक सबको बहुत पसंद आया। लेकिन अपने वॉक करने के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर सारा के वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स उनके चलने के तरीके और चेहरे के हाव-भाव को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, सारा ने भी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।


विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओवरएक्टिंग की दुकान', तो दूसरे ने कहा, 'इतने सीरियस क्यों हैं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'बहुत नर्वस हैं, यहां तो अच्छी एक्टिंग कर लो।' एक ने सवाल ही पूछ लिया और लिखा, 'पहली बार रैंप वॉक कर रही हैं क्या?' एक अन्य ने कहा, ‘आत्मविश्वास की कमी है। चलने का अंदाज भी फनी है। एक ने तो सारा को उर्फी से ट्रेनिंग लेने की सलाह दे दी और लिखा, 'उर्फी जावेद से ट्रेनिंग लो, वो बिना कपड़ों के भी आत्मविश्वास के साथ पब्लिक के बीच चल सकती हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की बात करें तो वह हाल में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था। इस बात को लेकर वह सुर्खियों में भी बनी रही थीं। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा 'गैसलाइट' फिल्म में चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें