फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रसिक दवे का निधन और सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 30 Jul 2022 07:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी जगत में आए दिन कुछ ना कुछ नई हलचल देखने को मिलती रहती है। मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने या सुनने को मिलता ही रहता है। फिल्म इंडस्ट्री में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली।

विज्ञापन
1 of 11
Rasik Dave, Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी जगत में आए दिन कुछ ना कुछ नई हलचल देखने को मिलती रहती है। मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने या सुनने को मिलता ही रहता है। फिल्म इंडस्ट्री में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली। एक तरह जहां अभिनेता रसिक दवे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं अभिनेता सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
केतकी और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी और गुजराती सीरियल्स और शोज में अभिनय करने वाले अभिनेता रसिक दवे का शुक्रवार रात 8 बजे निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किडनी खराब होने की वजह से अभिनेता ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि रसिक दवे को ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए जाना जाता था। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कई 'संस्कार धरोहर अपनों की', 'सीआईडी', 'कृष्णा' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में भी काम किया था।

Rasik Dave Death: अभिनेता रसिक दवे का 65 साल की आयु में निधन, ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए थे प्रसिद्ध
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत-जावेद अख्तर-रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं, मगर इस बार वजह कोई बयान या फिल्म नहीं है, बल्कि वजह है अदालत के सामने लगाई गई उनकी गुहार। दरअसल कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेत्री ने अदालत से अपनी बहन रंगोली चंदेल का बयान दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत से यह अनुरोध गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर किए गए मानहानि केस के संदर्भ में किया है। 

Javed Akhtar defamation case: कंगना रणौत ने अदालत से लगाई गुहार, बोलीं- मेरी बहन का बयान...

4 of 11
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए मजबूत सिक्योरिटी सुनिश्चित कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर लगवाया है और बुलेट प्रूफ ग्लास भी कार में लगवाए हैं। हालांकि, ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है।

Salman Khan: सलमान की जान को खतरा! पहले गन लाइसेंस और अब कार को किया अपग्रेड, सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम
विज्ञापन

5 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना मनोरंजन जगत का एक जाना पहचाना नाम है। लोग उन्हें 'पितामह भीष्म' और 'शक्तिमान' के रुप में जानते हैं। मुकेश लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानो की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मुकेश ने शनिवार को एक ट्वीट कर सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। 

Mukesh Khanna: देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं टीवी के 'शक्तिमान', मोदी सरकार से की यह बड़ी मांग
विज्ञापन

6 of 11
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्टर पारस कलनावत सीरियल 'अनुपमा' छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में पारस अनुपमा (रूपाली गांगुली) के बेटे समर का किरदार निभाते थे और अब पारस 'झलक दिखला जा 10' में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पारस कलनावत ने 'झलक दिखला जा 10' का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है और इसी चीज से नाराज मेकर्स ने पारस को सीरियल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, अब पारस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के बारे में हैरान कर देने वाली बात कही है। 

Paras Kalnawat: रूपाली गांगुली के बर्ताव से हैरान पारस कलनावत, 'अनुपमा' के मेकर्स संग विवाद पर कही ये बात
विज्ञापन

7 of 11
दीपिका पादुकोण, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी बड़े बजट की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान नाग अश्विन के हाथ में है। प्रभास के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस साई-फाई फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया जा रहा है।

Project K: 'एवेंजर्स' को टक्कर देगी प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'प्रोजेक्ट के', मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

8 of 11
अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कानूनगो पॉपुलर सिंगर हैं, जिनके गाने यूथ को काफी पसंद आते हैं। उनके गाने फैंस को खुश कर देते हैं लेकिन अब अर्जुन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी दी है। सिंगर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। अर्जुन अपनी मंगेतर कार्ला डेनिस के साथ अगस्त के महीन में अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करेंगे और इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है। अर्जुन और कार्ला पूरे रीति-रिवाज के अनुसार ही शादी रचाएंगे। दोनों की शादी हिन्दू परंपरा के अनुसार होगी।

Arjun Kanungo Wedding: हिंदू रीति रिवाज से होगी अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस की शादी, इस दिन सात फेरे लेगा कपल

9 of 11
शहनाज गिल, करीना कपूर, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा गुप्ता इन दिनों अपने पॉपुलर शो 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने शो का प्रमोशन करते हुए भी नजर आ रही हैं। हाल ही में मसाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल और मसाबा एक दूसरे से सवाल पूछ रही हैं, जिसका उन्हें सही जवाब देना है। मसाबा और शहनाज की चिट चैट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill: मसाबा के सामने शहनाज गिल ने किया अपनी शादी को लेकर खुलासा, बोलीं- करीना को बनाना चाहती हैं बहन

10 of 11
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सामने आई मीडियो रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाइगर और दिशा ने इस साल की शुरुआत में ही अपने छह साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया था। ऐसे में अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच अब टाइगर श्रॉफ ने दिशा और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की तारीफ की है। 

Ek Villain Returns: ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने की दिशा पाटनी की तारीफ, फिल्म के लिए कही ये बात
विज्ञापन

11 of 11
अभिनेता अजित ने जीते राइफल में पदक - फोटो : twitter
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार अपने दमदार अभिनय से तो सिनेमा में अपना लोहा मनवा ही चुके हैं, इसके साथ ही वह राइफल शूटिंग में भी परचम लहरा रहे हैं। सामने आयी जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने हाल ही में 47वीं तमिलनाडु राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। जहां उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि स्वर्ण और कांस्य सहित कुल 6 मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने चार स्वर्ण और 2 कांस्य जीते हैं। 

Ajith Kumar: अभिनय के बादशाह बने राइफल शूटिंग के सरताज, अभिनेता अजित ने चार स्वर्ण समेत जीते इतने मेडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें