फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गंभीर बीमारी से अब भी जूझ रहीं सारा अली खान, वजन बढ़ने से दिखने लगी थीं ऐसी

Wed, 21 Nov 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
एक्ट्रेस सैफ अली खान की 25 वर्षीय बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म इस साल 7 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बॉलीवुड में आने से पहले सारा अली खान ने खुद के लुक्स पर जमकर पसीना बहाया। सारा का वजन करीब 96 किलो था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में किया।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan, saif ali khan - फोटो : star world
फिल्म से पहले सारा का लुक पहले बिल्कुल बदला हुआ था। सारा ने बताया कि वो एक बीमारी से पीड़ित हैं जिसके चलते उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इस बीमारी में वजन घटाना सबसे मुश्किल होता है। जब वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं तो उस वक्त उनका वजन 96 किलो था।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
दरअसल, सारा को PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम बीमारी है। उन्होंने कहा कि 'मैं 96 किलो की थी और मुझे पीसीओएस था, अब भी है, इसकी वजह से बहुत वजन बढ़ गया था और मेरे लिए वजन कम करना बड़ी चुनौती थी।' बता दें कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ये बीमारी हर 10 में से एक लड़की को होती है।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : file photo
इस बीमारी में लड़कियों या महिलाओं के ओवरी में हर महीने जरुरत से ज्यादा एग्स बनने लगते हैं। मेस्ट्रुअल साइकिल बिगड़ने से ओवरी में एक्स्ट्रा एग्स जमा होने लगते हैं जो सिस्ट बन जाते हैं। ऑपरेशन के बावजूद ये सिस्ट बन जाता है। बहरहाल सारा ने अपनी बीमारी के लिए खास ध्यान दिया और इसकर जमकर मुकाबला किया जिसका नतीजा रहा कि वो आज बिल्कुल फिट नजर आती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : Instagram
केदारनाथ की बात करें तो फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में केदारनाथ त्रासदी की तस्वीर पेश करने की कोशिश की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर के साथ दो गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें