फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के जिम के बाहर नजर आईं सारा अली खान, पैपराजी से की दूर जाने की अपील तो हुईं ट्रोल

Fri, 09 Apr 2021 10:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Viralbhayani Instagram
इन दिनों देश में एक बार फिर कोरोना की लहर उठती दिख रही है और कुछ राज्य इससे काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में एक बार फिर कोरोना नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि उनकी तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
बता दें कि मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे है ऐसे में लोग पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि इसी बीच सारा अली खान बिना मास्क के जब जिम से बाहर आईं तो पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। उस वक्त सारा ने कहा कि, 'पास मत आना'। सारा ने कैमरापर्सन से दूर जाने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
वीरल भयानी द्वारा साझा कि गई तस्वीर में सारा पैपराजी को दूर जाने का निर्देश देती नजर आ रही हैं। हालांकि सारा ने मास्क नहीं पहना था इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'हां तो बहन मास्क पहने लो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'और ये लोगों को मास्क पहनने का भाषण देती हैं, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह देती हैं। इसके अलावा ये भी कहती हैं कि बेवजह घर से बाहर ना निकलें'। एक यूजर ने पूछा, 'दीदी का मास्क कहां है'?





4 of 5
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही आमिर खान, मिलिंद सोमन, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल जैसे सितारों ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। वहीं गोविंदा, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे कोरोना निगेटिव भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थी। वो बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिस तरह के हालात नजर आ रहे हैं ऐसा हो सकता है कि फिल्म अपने समय से आगे रिलीज हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें