Saif And Amrita
- फोटो : social media
सैफ और अमृता ने अक्टूबर 1991 में शादी की थी। इन दोनों की शादी 13 साल चली जिसके बाद दोनों अलग हो गए। सैफ और अमृता की शादी इस वजह से भी चर्चा में थी क्योंकि अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थीं। सैफ से तलाक लेने के बाद उन्होंने करीना कपूर से शादी कर ली। सैफ ने अपने तलाक को लेकर पिंकविला वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इसमें सैफ ने अमृता और अपने तलाक पर कहा- 'यह दुनिया की सबसे बुरी चीज है। ये कुछ ऐसा है, जिसे लेकर मैं चाहता हूं कि जो है उससे अलग होता।'