बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ एक फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को महाराष्ट्र में हुआ था। 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जैकी श्रॉफ का बचपन काफी मुश्किलों में बीता था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब जैकी ने लगातार हिट फिल्में दीं। फिल्मों में आने से पहले जैकी ने एक मॉडल के रूप में भी काम किया था। जैकी की फिल्मों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन आज आपको बताते हैं इस एक्टर की लव लाइफ के बारे में।