फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू से पहले ही इस स्टार किड ने साइन कर ली दूसरी फिल्म, अब करण जौहर का मिला साथ

Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान
इन दिनों कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। एक ओर जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करेंगी तो वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी 'केदारनाथ' से फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच अनबन की चर्चा थी, हालांकि दावा किया गया कि विवाद को सुलझा लिया गया है। इसी बीच सारा के लिए अच्छी खबर है कि उनकी झोली में एक और फिल्म आई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान
बीते दिनों खबर थी कि 'केदारनाथ' फिल्म के निर्माता और निर्देशक की आपसी लड़ाई के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया और सारा की डेब्यू फिल्म पर काले बादल छा गए लेकिन सारा के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' के लिए उन्हें साइन किया गया है। इसमें सारा के साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान
रोहित शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, सारा अली खान-द सिंबा गर्ल। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। रिलायंस एंटरटेनमेंट भी फिल्म की पार्टनर है। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Sara Ali Khan
बता दें कि, फिल्म 'केदारनाथ' से सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुए मतभेदों की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, हालांकि अब सब कुछ ठीक है और उम्मीद जताई जा रही है कि 'केदारनाथ' 23 नवंबर को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें