आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर तो अपनी शानदार पारी से लोगों का दिल जीत ही रहे हैं। वहीं, वह नवाब खानदान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, अब इस रुमर्ड कपल को लेकर बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दोनों को लेकर दावा किया जा रहा है कि इन्होंने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इतना ही नहीं शुभमन और सारा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है।