फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force: स्काई फोर्स के सेट से शेयर हुईं BTS तस्वीरें, देखिए कौन है यह खूबसूरत अभिनेत्री

Tue, 17 Dec 2024 09:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan Sky Force: हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग से सारा और वीर पहाड़िया का मसूरी में एक गढ़वाली गाने की शूटिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, लेकिन अब सारा ने सोशल मीडिया हैंडल पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा का स्काई फोर्स में लुक कैसा होगा।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
निर्देशक संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिन्हें प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं। सारा ने फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग की दो बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि फिल्म में कितने शानदार सीन दिखने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सारा खूबसूरत नजारे को निहारती नजर आ रही हैं। सारा पीली साड़ी के साथ लाइट ब्लू रंग के ब्लाउज में अपनी बैक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस तस्वीर में वह ढलते सूरज को निहारती नजर आ रही हैं, जो नजारा दिखाई दे रहा है वह वाकई में इतना खूबसूरत है कि किसी की भी निगाहें थम जाएंगी। सारा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा पसंदीदा, जब तक चांद निकल नहीं आता।'

 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उगते सूरज के साथ बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिला। सारा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'कैमरा, पूर्णिमा और वादियां - सभी मेरी पसंदीदा हैं।' इसके साथ ही इसी तस्वीर में एक कैमरा मैन मुस्कुराता नजर  आ रहा है, जो हाथ में कैमरा लिए जोर से हंस रहे हैं, जिनके पीछे खूबसूरत नजारा और चांद नजर आ रहा है। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
स्काई फोर्स एक आगामी भारतीय वायु सेना और हिंदी भाषा की युद्ध फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म में सारा अली खान के अलावा अक्षय कुमार (विजय सक्सेना, प्रिया के पति ( स्क्वाड्रन लीडर), विजय की पत्नी, (एक स्क्वाड्रन लीडर ) प्रिया सक्सेना के रूप में निम्रत कौर और जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया हैं। यह 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर फिल्म स्काई फोर्स की घोषणा हुई थी। स्काई फोर्स की शूटिंग मई 2023 में मुंबई में शुरू हुई थी, जो 100 दिनों तक चली, जिसमें भारत, अमेरिका और यूके के कुछ हिस्सों में शूटिंग हुई है। स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है, जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर है।
Riteish Deshmukh: अभिनेता होने के साथ ही क्वालिफाइड आर्किटेक्ट हैं रितेश, जानिए लव लाइफ-नेटवर्थ और भी बहुत कुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें