फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: निक जोनस संग रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, क्रिसमस से पहले दिखाई बेटी मालती की झलक

Tue, 17 Dec 2024 08:23 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर घर, बेटी और पति संग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब क्रिसमस से पहले अपने पति संग निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
बढ़ती ठंड के साथ ही क्रिसमस का भी मौसम आ गया है। ऐसे में बॉलीवुड में भी कुछ सेलेब्स क्रिसमस की तैयारी में जुट गए हैं। इसमें शामिल हैं- प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका अपनी बेटी मालती के लिए क्रिसमस की तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी जोनस नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका ने साझा की घर की तस्वीर
प्रिंयका चोपड़ा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, इसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। इसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का कोट पहना है। इसमें प्रियंका ने कैप्शन दिया है- 'घर'।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
साझा की बेटी की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों में उनका पेट डॉग भी दिखाई दे रहा है। प्रियंका की बेटी मालती की मस्ती भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में मालती बैट से खेलती दिखाई दे रही हैं। वे अपनी स्पेशल टेबल पर खाना भी खाती दिख रही हैं। इसमें मिक्की माउस जैसी आकृति नजर आ रही है।



 

Arjun Kapoor: 'थोड़ा नाप-तोल के लोगों को राय दे सकता हूं', अर्जुन कपूर ने दिया बहन जान्हवी कपूर को जवाब

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
निक ने लगाया प्रियंका का हेडबैंड
प्रियंका ने पहली तस्वीर में जो हेड बैंड लगाया है। आखिरी तस्वीर में वही हेड बैंड निक जोनस लगाए हैं। तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीर को क्यूट बता रहे हैं। निक और प्रियंका का रिश्ता अक्सर फैंस को बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
तस्वीरों में फैंस ने कुछ खास प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा घर वो है, जहां दिल हो। एक अन्य ने कहा, आपका पेट बहुत अच्छा है। इसके साथ ही फैंस ने प्रियंका की तस्वीर पर हार्ट इमोजी भेजा है। साथ ही मालती की क्यूटनेस की भी तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें