फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: सारा अली खान ने साझा की अपने स्कूल की फोटो, बोलीं- मुझे पहचानो

Sun, 20 Jun 2021 11:45 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में सारा अली खान ने अपना नाम दर्ज करवाया है। अभिनेत्री ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म जगत में अपनी शुरुआत करने से पहले से ही सारा प्रशंसकों की पसंद बन गई थीं। लोग उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहें हैं। सारा भी अपनी हिंदी और वीडियो से अपने दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सारा अली खान बहुत ही सक्रिय हैं। उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।  वो अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। अब सारा ने अपने बचपन की एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें उनको पहचान पाना मुश्किल है।

सारा ने स्कूल की तस्वीर की साझा

यूएस में अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने से पहले सारा अली खान ने मुंबई में अपनी स्कूलिंग की। अनन्या पांडेय ने एक बार मीडिया बातचीत के दौरान ये बताया था कि सारा अली खान स्कूल में उनकी सीनियर थीं। रिपोर्ट्स की मुताबिक सारा अली खान ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग की। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए सारा अली खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। जिसमें वो काफी छोटी है। इस तस्वीर को देखने के बाद सारा अली खान के फैंस भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान ने प्रशंसकों से कहा पहचानों मुझे

इस स्कूल की तस्वीर में सारा की उम्र लगभग 6 से 7 साल की है। जिसमें वो बच्चों के साथ बैठी हैं और उनके पीछे स्कूल की सभी अध्यापिकाएं बैठीं हैं। इन तस्वीरों में सारा और उनके साथ के सभी बच्चों ने सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहनी है। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सारा ने लिखा, 'मुझे ढूंढो। इसके साथ ही उन्होंने इस स्टोरी पर कई स्टिकर्स भी लगाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
पिता सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर जाती थी सारा

सारा अली खान आज भले ही बॉलीवुड में अभिनेत्री बन गईं हों। लेकिन वो बचपन से ही अपने पिता सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर जाना पसंद करती थी। सारा अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  अकसर साझा करती हैं और उनके बचपन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।  इन तस्वीरों में वो अपने पापा सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर हैं और मस्ती कर रही हैं। सारा की बचपन की तस्वीरें देखने के बाद प्रशंसक उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थकते हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर करती हैं प्रशंसकों का मनोरंजन
 
बड़े परदे पर तो सारा अली खान अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी अपने चाहने वालों से जुड़ना नहीं भूलतीं। वो अक्सर अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ तस्वीरें साझा करती हैं,साथ ही सारा अली खान ने अपनी फनी वीडियो से अपने फैंस का पूरा-पूरा मनोरंजन करती हैं। वो अपने भाई को परेशान करना हो या फिर अपनी शुद्ध हिंदी से लोगों का दिल जीतना इस अभिनेत्री की हर अदा बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram
केदारनाथ से रखा फिल्मी परदे पर कदम

सारा अली खान ने साल 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' से बड़े परदे पर कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में सारा को उनके अभिनय के लिए खूब सराहना मिली थी। सारा अली खान को अपनी दूसरी ही फिल्म में निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें