फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के दोस्तों के साथ नजर आईं सारा अली खान, शॉर्ट ड्रेस में साझा की तस्वीरें; बताया ट्रिप का मकसद

Mon, 13 Jul 2026 07:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान इन दिनों अपने बचपन के दोस्तों के साथ सैर पर हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर हैं और अपने बचपन के दोस्तों के साथ सैर पर निकली हैं। यहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा की पोस्ट में क्या है?
सारा अली खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह समुद्र किनारे पोज दे रही हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई हैं। कई तस्वीरों में वह शॉर्ट ड्रेस में हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ याट पर हैं।

नाइला ग्रेवाल को कैसे मिली एटली की फिल्म 'राका'? अभिनेत्री ने दी जानकारी; की फिल्ममेकर की तारीफ

विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने लिखा बेहतरीन कैप्शन
तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा 'अपने बचपन के दोस्तों से फिर मिली हूं। हम मौज मस्ती के लिए तैयार हैं। हम सात समंदर पार मिले हैं। यहां हम खुशी बांटने, प्यार बढ़ाने और यादें बनाने के लिए आए हैं।' फैंस ने उनकी तस्वीरों को लाइक किया है और उस पर कमेंट किए हैं।

4 of 5
दोस्तों के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा का वर्कफ्रंट
सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया था। इसमें आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार थे। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। 60 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म लगभग 64.06 करोड़ रुपये कमा सकी थी। जल्द ही वह फिल्म 'उड़ता तीर' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्तों के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
कब हुआ सारा का जन्म?
आपको बता दें कि सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में अमृता सिंह से पहली शादी की थी। 12 अगस्त 1995 को सारा का जन्म हुआ था। 2004 में सैफ अली खान, अमृता से अलग हो गए थे। इसके बाद सैफ ने करीना के साथ 2012 में शादी की थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें