फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lagaan: 'लगान' की को-स्टार रेचल शैली से मिले आमिर खान, पुरानी यादों में खोए फैंस; दोनों से की ये गुजारिश

Mon, 13 Jul 2026 06:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lagaan 25 Years: आमिर खान की फिल्म 'लगान' में रेचल ने एक शानदार किरदार निभाया था। फिल्म के 25 साल पूरे होने के मैके पर उन्होंने आमिर खान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक नोट लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रेचल शैली, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'लगान' की सिल्वर जुबली मनाई। इस सेलिब्रेशन के दौरान, एक्टर अपनी 'लगान' की को-स्टार रेचल शैली से मिले। रेचल ने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

रेचल की पोस्ट में क्या है?
सोमवार को रेचल ने इंस्टाग्राम पर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में रेचल और आमिर रेड कार्पेट पर कैमरे के लिए पोज देते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। जहां आमिर ने नीली टी-शर्ट और मैचिंग जींस में कैजुअल लुक अपनाया, वहीं रेचल सफेद ड्रेस में बहुत सुंदर लगीं।

Imtiaz Ali: बेटी की सगाई पर क्या बोले इम्तियाज अली? इडा अली ने शेयर किया प्रपोजल का वीडियो; दिखाई रिंग

विज्ञापन

2 of 5
रेचल शैली, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyrachelshelley
रेचल ने अदा किया शुक्रिया
तस्वीरें शेयर करते हुए रेचल ने लिखा 'लगान के 25 साल। शानदार रविवार की सुबह सेलिब्रेशन के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस का शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 5
रेचल शैली, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyrachelshelley
यूजर्स ने किए कमेंट
फैंस इस रीयूनियन को देखकर बहुत खुश हुए। एक यूजर ने लिखा 'आप दोनों को 'लगान' के 25 साल का जश्न मनाते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। आप हमेशा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और हमारी बचपन की यादों का एक शानदार हिस्सा रहे हैं। आपको फिर से किसी भारतीय फिल्म में देखना अच्छा लगेगा। एक और ने लिखा 'शानदार कास्ट फिर से एक साथ! आप लोगों को 'लगान' के कुछ यादगार सीन फिर से करते हुए देखना बहुत मजेदार होगा।' एक और फैन ने कमेंट किया 'गोरी मैम में कोई बदलाव नहीं आया है। वह अभी भी वैसी ही दिखती हैं जैसी 'लगान' में थीं।'

4 of 5
रेचल शैली - फोटो : एक्स
रेचल ने किया था पोस्ट
इस साल की शुरुआत में, जब 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर उसे भारत में दोबारा रिलीज किया गया था, तो रेचल ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था 'कभी-कभी मुझे लगता है कि यह कल की ही बात है। और कभी-कभी लगता है कि यह किसी और जन्म की बात है। मुझे कहना होगा कि कास्ट और क्रू के तौर पर हम फिल्म बनाते हैं। मगर दर्शक, इसे देखकर और इतने वर्षों तक इतना प्यार और सपोर्ट देकर, फिल्म को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लगान - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
'लगान' आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्रिटिश राज के समय की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे गांव वालों का एक समूह जबरदस्ती वसूले जाने वाले टैक्स (लगान) से बचने के लिए ब्रिटिश अफसरों को क्रिकेट का मैच खेलने की चुनौती देता है।

फिल्म में रेचल का किरदार
फिल्म में रेचल शैली ने एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाया था, जो एक दयालु ब्रिटिश महिला थीं। उन्होंने चुपके से गांव वालों को क्रिकेट के नियम सिखाए और अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनका साथ दिया।

इस फिल्म को 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें