साल 2020 में लगता है जैसे प्रकृति इंसान को बिलकुल बख्शने के मूड में नहीं है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से वैसे ही इन दिनों हम लड़ रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही बीच- बीच में प्रकृति भूकंप और तूफान जैसे थपेड़े देकर संभलने का मौका नहीं दे रही। अब किसे पता था कि साल 2020 हम पर इतना भारी पड़ेगा। लोगों ने इस साल के लिए क्या-क्या तैयारियां करके रखी होंगी, लेकिन ये सब तहस-नहस हो गईं। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान ने इस पर एक सटीक पोस्ट साझा किया है।