ramya krishnan
राम्या कृष्णन को नई पीढ़ी के लोग उनकी बहुचर्चित फिल्मों बाहुबली के लिए लिए जानते हैं। फिल्म में उनका शिवगामी का रोल जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में भी दिखने वाला है। लेकिन, इस शोहरत पर बट्टा लगाने का काम उनके स्टाफ ने किया है, जिसे मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का आरोप है कि राम्या कृष्णन की कार से लिकर (शराब) की बोतलें बरामद हुई हैं।