फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ की बेटी सारा अली खान को इस अजीब नाम से पुकारते हैं तैमूर

Sat, 17 Nov 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SARA ALI KHAN - फोटो : self

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में अपनी फिल्म केदारनाथ से कदम रखने जा रही हैं।  सारा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं मीडिया में उनके भाई तैमूर के किस्से भी कुछ कम सुनने को नहीं मिलते हैं। हाल ही में एक शो के दौरान जब सारा से पूछा गया कि करीना और तैमूर के साथ उनकी बॉन्डिग कैसी है? तो सारा ने इस सवाल का जवाब बड़े ही रोचक तरीके से दिया। सारा ने कहा- मैं करीना को काफी पसंद करती हूं। वह मेरे पापा का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। मैं उनसे एक्टिंग के साथ- साथ बहुत कुछ सीखना चाहती हूं। उनका प्रोफेशनलिज्म काफी अच्छा है। सारा के मुताबिक, मेरी और तैमूर की बॉन्डिंग भी हर भाई-बहन की तरह बहुत अच्छी है। मैं जब भी तैमूर से मिलती हूं वह बहुत हंसने लगते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
Sara Ali khan

सारा आगे कहती हैं कि तैमूर मुझे गोल नाम से पुकारते हैं। हालांकि मुझे इसका कारण बिल्कुल भी नहीं पता है कि वह मुझे इस नाम से क्यों बुलाते हैं। वह कहती हैं कि वह मेरे भाई इब्राहिम को भाई ही बुलाते हैं। लेकिन मुझे देखकर गोल क्यों कहते हैं यह मुझ अब तक नहीं पता है।

 

विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान

सारा कहती हैं कि तैमूर को फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। वह मुस्कुराते हुए कहती -शायद वह मुझे फुटबॉल वाला गोल कहना चाहते होंगे। अपनी आगामी फिल्म केदारनाथ को लेकर वह कहती हैं, ट्रेलर आ चुका है और मैं किसी भी तरह की प्रेशर नहीं लेना चाहती हूं।

विज्ञापन

4 of 4
sara ali khan

सैफ को लेकर सारा कहती हैं कि वह एक समझदार इंसान हैं। उनको इतिहास की काफी अच्छी समझ है। मैं उनसे अपने देश के इतिहास के बारे में जानना चाहती हूं। बता दें कि, सारा अली खान जल्दी ही बड़े परदे पर दिखाई देने वाली हैं। बीते दिनों उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर रिलीज हुआ था; जो दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें