फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सारा अली खान का घर है बेहद आलीशान, INSIDE तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Sat, 19 Dec 2020 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। वे युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सारा जुहू में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ रहती हैं। सारा का घर बेहद खूबसरत है। चलिए उनके इस आलीशान घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मां और भाई के साथ सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं सारा अली खान का घर उनके व्यक्तित्व को बयां करता है। कॉमन स्पेस का रंग ब्राउन है जबकि उनके कमरा ब्राइट कलर से भरा है। तस्वीर में सारा अपने भाई और मां के साथ हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मां और भाई के साथ सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
लिविंग रूम से शुरुआत करते हैं। यहां नक्काशीदार लकड़ी के पैनल वाला डिवाइडर है जो बैठने की जगह को अलग करता है। सारा अली खान के बैकड्रॉप में लकड़ी का पैनल देख सकते हैं। उन्होंने इस लोकेशन से अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

4 of 7
इब्राहिम और सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
इस बड़े लिविंग रूम में वॉल को कवर करता शीशा लगा हुआ है। इब्राहिम और सारा अली खान यहां योग अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। खाली वक्त में वह यहीं वर्कआउट करके खुद को फिट रखती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
चलिए अब सारा अली खान का बेडरूम दिखाते हैं। इस कमरे में छत से फर्श तक बहुरंगी पर्दे लगे हुए हैं। बगल में एक शीशा भी लगा हुआ है साथ ही बैठने के लिए थ्री सीटर सोफा है जिस पर सॉफ्ट ट्वॉयज रखे हुए हैं। यहां खास बात यह है कि घर कई कोनों में गुलाबी रंग देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
घर की बालकनी से सटे कमरे में सारा अली खान आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर फेस शीट लगाया हुआ है। यहां भी एक गुलाबी रंग का सोफा रखा हुआ है जिस पर रंग बिरंगे कुशन हैं। वहीं बालकनी में कई पेड़ पौधे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
लकड़ी की बुकशेल्फ इस कमरे को अलग लुक दे रही है। उन्होंने अपने लिविंग रूम के फर्नीचर को काफी सिंपल लुक रखा है। बगल में सोफा लगा है जो कि व्हाइट और गोल्डन कलर का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें