निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल के सीक्वल के व्यस्त शेड्यूल के बाद लंदन गईं सारा अली खान वापस लौट आई हैं। लंदन से लौटते वक्त इन्हें परिवार संग मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सारा हमेशा की तरह यहां भी बिना मेकअप के नज़र आईं। कुछ ही ऐसी अदाकाराएं हैं जो अक्सर बिना मेकअप के नज़र आती हैं। इन्हीं अदाकाराओं में अब सारा अली खान का नाम भी शुमार हो गया है। मेकअप के अलावा इनका ड्रेसिंग सेंस भी यहां एकदम फ्री मूड वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सारा के बाद उनके छोटे भाई भी अमर उजाला के कैमरे में कैद होगाए। अक्सर कैमरा देख भागने वाले इब्राहिम अली खान इस बार चुप चाप तस्वीरें खिचवाते रहे, और हमारे फोटोग्राफर भी मानों मौका देख तस्वीरें निकालते गए।
4 of 5
अमृता सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इन्हीं के साथ यहां इनकी मां अमृता सिंह भी नज़र आई। अमृता सिंह भी यहां फ्री मूड में हैं। आखिरी बार फिल्म बदला में नज़र आई अमृता सिंह ने अभी तक और कोई फिल्म साइन नहीं की है। लगता है वह कुछ समय आराम करना चाहती हैं।
वहीं हाल ही में आजकल की शूटिंग खत्म कर चुकी सारा अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू करेंगी। सारा अली खान की अगली फिल्म कुली नंबर 1 है, जो गोविंदा की 1995 में आई फिल्म का रीमेक है। सारा इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी।