फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान के घर पहुंचा कोरोना और धमकियों के खिलाफ आलिया भट्ट की बहन का हल्ला बोल, पांच खबरें

Tue, 14 Jul 2020 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
मायानगरी मुंबई में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के बाद अब कोरोना ने अभिनेत्री सारा अली खान के घर भी दस्तक दे दी है। हाल ही में सारा ने बताया कि उनके ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के आते ही एक बार फिर बॉलीवुड में हंगामा मच गया है।

सारा अली खान के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए किसकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

 
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से बीते चार महीने से अबू धाबी में फंसी अभिनेत्री मौनी रॉय आखिरकार भारत लौट रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लगा है जिसकी वजह से एक देश से दूसरे देश जाने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मौनी का अब स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है।

चार महीने से अबू धाबी में फंसी थीं मौनी रॉय, भारत लौटने पर कर दी ये बड़ी चूक

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अमिताभ के फैंस के बीच हड़कंप मच गया। हर तरह से अमिताभ के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। अब अमिताभ ने अस्पताल से ही अपने फैंस के इस अथाह प्रेम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

फैंस के प्यार के सामने 'नत मस्तक' हुए अमिताभ बच्चन, कविता के जरिए कहा 'धन्यवाद'

 

4 of 5
रोहित शेट्टी, नितेश तिवारी, करण जौहर - फोटो : Social Media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इंटरनेट पर ट्रोलर्स के निशाने पर आए फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म सूर्यवंशी की डिजिटल ब्रांडिंग करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट का नया पैंतरा फेल हो गया दिखता है। कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स और करण जौहर के साथ फिल्म सूर्यवंशी बनाई है। इन दोनों मेकर्स की ब्रांडिंग के लिए इसने एक डिजिटल कंपनी का सर्वे साझा किया है जिसमें रोहित शेट्टी को नंबर वन डायरेक्टर बताते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया है।

टॉप 10 में 'छिछोरे' के निर्देशक का नाम न होने पर सवाल, उल्टा पड़ा रोहित और करण की ब्रांडिंग का दांव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीना बीत गया है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने के नाम नहीं ले रहा। आए दिन सोशल मीडिया पर लोग सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियों को भी लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

आलिया भट्ट की बहन को मिली दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, बोलीं- अब आवाज उठाऊंगी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें