फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान का बर्थडे और श्वेता तिवारी के पति गिरफ्तार सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 12 Aug 2019 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जन्मदिन 12 अगस्त का होता है। सारा अली खान की जब-जब फिल्मों की बात होगी तब उनकी उस समय की भी चर्चा भी जरूर होगी जब उनका वजन 96 किलो हुआ करता था। बताया जाता है कि सारा ने बचपन से एक्टिंग का सपना देखा जरूर लेकिन 96 किलो वजन के कारण कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग कर पाएंगी। स्कूल-कॉलेज हर जगह लोग उन्हें उनके मोटापे की वजह से चिढ़ाते थे। सारा अली खान की दो फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' कर चुकी हैं। 




एक समय सारा अली खान का वजन था 96 किलो, इन मुश्किलों को झेल वे बनीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता की मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर जोर से रोती नजर आ रही थीं।

बेटी से मारपीट करने के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लोगों से कश्मीरी छात्रों की मदद की अपील की है। स्वरा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली वालों कश्मीरी छात्रों के लिए अपना दिल दिखाओ। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की। लेकिन इसके बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

कश्मीरी छात्रों के बारे में स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर बोला- दंगे की एक भी खबर नहीं मिलेगी

4 of 5
Gulshan Kumar - फोटो : Social Media
कभी जूस की दुकान से करियर की शुरुआत करके 'कैसेट किंग' बनने वाले गुलशन कुमार का जन्म 5 मई 1956 को हुआ था। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार वो शख्सियत हैं, जिन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोग भी नहीं भूल पाए हैं। वे लोगों की नजरों में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने देश में कैसेट के साम्राज्य को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उन्हें एक और वजह से याद किया जाता है वो है उनकी दर्दनाक मौत। आज गुलशन कुमार की पुण्यतिथि है।

शार्प शूटर ने गुलशन कुमार को मारी थीं 16 गोलियां, 10 मिनट तक चीखें सुनता रहा था अबू सलेम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shekhar Kapur - फोटो : file photo
इन दिनों दुनिया भर में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाना का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर आम से लेकर खास तक सरकार के इस फैसले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। वहीं कई न्यूज चैनल और मीडिया संस्थान भी इस मुद्दे पर तरह-तरह की खबरें प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे में एक चैनल की रिपोर्टिंग को लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर भड़क गए हैं।

जम्मू-कश्मीर की रिपोर्टिंग देख इस मीडिया हाऊस पर भड़के शेखर कपूर, कहा- कश्मीर को भारत...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें