फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इश्क' के लिए साथ नजर आईं करीना और सारा, इस वजह से वीडियो हो गया वायरल

Sat, 01 Feb 2020 02:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक रेडियो शो होस्ट करती हैं। जिसका नाम है 'इश्क'। करीना के इस रेडियो शो में कोई न कोई सेलेब्रिटीज आते रहते हैं। जिनसे करीना कई सवाल करती हैं। सेलेब्स करीना के सवालों का जवाब भी देते हैं। करीना के इस शो में अब तक कई खास मेहमान आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में इस शो में एक ऐसी मेहमान पहुंची, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सारा अली खान हैं। सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी दौरान वो करीना के शो का भी हिस्सा बनीं। बता दें कि सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा और करीना का शो के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
इस वीडियो में सारा और करीना रेडियो शो की शूटिंग खत्म करके बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान करीना कपूर सारा अली खान से जिस तरह गले मिलती है। वह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सारा अली खान करीना के पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा और करीना के बीच का बॉन्ड दोस्तों की तरह है। जो इस वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। करीना के इस चैट शो में अब तक कई सितारे आ चुके हैं। जिसमें उनके पति सैफ अली खान, उनकी सास और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो सारा की आगामी फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सारा और कार्तिक की पहली फिल्म है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही सामने आया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया। वहीं फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें