कर्मा (1986)
जैकी श्रॉफ की इस फिल्म को भी सुभाष घई ने ही निर्देशित किया है। इस फिल्म के मुख्य किरदार दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर हैं। यह फिल्म देश के ऊपर मर मिटने वाले जवानों की कहानी है। भारत में जब गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, या फिर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, तो इस फिल्म का गाना 'ए वतन तेरे लिए' हमेशा लोगों की जुबान पर रहता है।