फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और कार्तिक को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं दिखेंगे तस्वीरों में साथ

Fri, 11 Oct 2019 02:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है । दोनों ने पिछले दिनों फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग पूरी की। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे । शूटिंग के बीच ये खबर आने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । अब इस कपल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
खबर ये है कि अब सारा और कार्तिक तस्वीरों में साथ नजर नहीं आएंगे । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया है कि वह पब्लिक प्लेस पर दोनों की साथ में फोटो न लें । 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media
कार्तिक नहीं चाहते हैं कि उनकी पहचान सारा अली खान के बॉयफ्रेंड के तौर पर हो । वह चाहते हैं कि फैंस उन्हें एक एक्टर के तौर पर ज्यादा जानें । दोनों ने यह तय भी किया है कि वह अपने काम के जरिए अपनी पहचान बनाएंगे । 

4 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan - फोटो : instagram
बता दें कि सारा और कार्तिक का पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था । इसमें कार्तिक, सारा के पीछे छाता लेकर चल रहे थे । सारा और कार्तिक ने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला है। हाल ही में कार्तिक, सारा की सौतेली मां करीना कपूर के साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना, कार्तिक से अपने रेडियो शो के बारे में बता रही थीं । 
कार्तिक - यहां फालतू के सवाल नहीं होंगे? 
करीना - यह अच्छा शो है, सारे टॉपिक नॉर्मल हैं... अरे तुम्हें बहुत मजा आएगा। 
करीना - ... और हां हम ज्यादा मर्दों को नहीं बुला रहे हैं। सिर्फ तुम और सैफ ही होंगे।  
करीना जैसे ही कहती हैं कि शो में सैफ अली खान होंगे, कार्तिक तपाक से उनसे हंसते हुए पूछते हैं, 'तो सैफ से शादी की बात कर लूं।' कार्तिक जोर से हंसते हैं और करीना अजीब सा मुंह बनाकर कार्तिक को लुक देती हैं। इससे जाहिर है कि कार्तिक यहां सारा को लेकर बात कर रहे हैं ।
 

मधुबाला की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाईं, टिक-टॉक वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें