फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक- टाइगर की 'वॉर' का जलवा बरकरार, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Fri, 11 Oct 2019 02:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
war film - फोटो : social media
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। छुट्टी के दिन रिलीज हुई 'वॉर' को इसका फायदा भी मिला और ताबड़तोड़ कमाई की लेकिन अब थोड़ा फर्क देखा जा रहा है। फिल्म के कलेक्शन में नौवें दिन थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह वर्किंग डेज मानी जा सकती है।

विज्ञापन

2 of 5
war film - फोटो : social media
ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल ने 'वॉर' के नौवें दिन का कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म की कमाई 10 करोड़ से भी कम रह गई है और महज 9.50 करोड़ ही जुटाने में सफल रही। यह आंकड़े फिल्म के हिंदी वर्जन के हैं। बता दें कि फिल्म ने अभी तक कुल 238.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
war film - फोटो : social media
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 53 करोड़ रुपये की कमाई की थी और महज तीन दिन में ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म को नवमी और दशहरे की छुट्टी का फायदा मिला और एक हफ्ते में यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार गई हालांकि अब इसकी रफ्तार थमती दिख रही है।

4 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
200 करोड़ में शामिल होने के साथ फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 200 करोड़ के क्लब तक पहुंचने में 'कबीर सिंह' को 13 दिन, 'भारत' को 14 दिन, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को 28 दिन और 'मिशन मंगल' को 29 दिन लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

कबीर सिंह पर आया शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर का रिएक्शन, कह दी इतनी बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें