फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ की दूसरी शादी के बारे में सुनते ही क्या बोली थीं अमृता, पहली बार बेटी सारा ने किया खुलासा

Thu, 03 Oct 2019 09:51 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
saif ali khan, kareena kapoor - फोटो : social media
सारा अली खान ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया । 'केदारनाथ' और 'सिंबा' के बाद अब उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन है । सारा की आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' है । इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग कर रही है । हाल ही में सारा और उनके भाई इब्राहिम ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है । 
विज्ञापन

2 of 6
sara ali khan - फोटो : social media
इस मैगजीन से बात करते हुए सारा, इब्राहिम और उनकी मां अमृता सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं । अमृता ने इब्राहिम के बारे में कहा, 'इब्राहिम हमारे घर में एक पुराने लोगों की तरह है। जो हमेशा शांत और जेंटल है। वह हर मुश्किल को एक मुस्कुराहट के साथ पार कर जाता है। लेकिन मुझे सारा और इब्राहिम दोनों से एक परेशानी हैं। ये दोनों बहुत ही लापरवाह हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : social media
सारा के बारे में बात करते हुए अमृता सिंह ने कहा- सारा बहुत ही अनुशासन में रहनी वाली बच्ची है। वह सभी की बहुत इज्जत कहती है। वह अपने काम, दिमाग और शरीर को लेकर अनुशासित रहती है। मैं उसके खुद को बैलेंस रखने के रोज के प्रयासों को देखती हूं। सिर्फ अमृता ही नहीं इब्राहिम ने भी बहन सारा के साथ रिश्ते के बारे में बात की।

4 of 6
Amrita Singh and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
उन्होंने कहा- मेरा और सारा का रिश्ता बहुत ही अच्छा है। हम दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और बहुत ही कम लड़ाई करते हैं। अगर लड़ाई करते हैं तो वह फालतू की बातों पर होती है। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।' वहीं सारा ने अपने पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी के बारे में बात की । 
 
विज्ञापन

5 of 6
Sara Ali Khan and Amrita Singh - फोटो : instagram
सारा ने कहा, 'जब अब्बा और करीना की शादी थी तो मुझे याद है मेरी मां मुझे लॉकर लेकर गईं और सारी ज्वैलरी निकालकर कहा था कि बताओ तुम्हें कौन से झुमके पहनने चाहिए । उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला को कॉल कर कहा था, सैफ शादी करने जा रहा है और मैं चाहती हूं कि सारा सबसे खूबसूरत लहंगा पहने ।' सारा ने नवाब खानदान से ताल्लुक रखने पर भी बात की । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan - फोटो : social media
सारा कहती हैं, 'इस तरह की सोच एक तरह से गैर-जिम्मेदाराना है। हमारा देश आजाद होने के साथ ये राजतंत्र खत्म हो गया था । मैं इन सब में विश्वास नहीं रखती । मैं कभी इस सोच के साथ बड़ी नहीं हुई हूं । मैं जुहू की एक नॉर्मल लड़की की तरह बड़ी हुई । मैं बस अपनी मां और पापा की प्रिंसेस हूं ।'


कार्तिक ने करीना से कहा- ये इश्क हाय!, यूजर्स को याद आईं सारा अली खान, बोले- सास हैं तुम्हारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें