करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' सुर्खियों में है। यह शो बेशक हफ्ते में एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता है लेकिन पूरे हफ्ते इसमें आने वाले कलाकारों की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती है। इस चैट शो के अपकमिंग एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन आमिर और करीना शो में करते दिखाई देंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें करीना कपूर और आमिर खान मिलकर करण जौहर की टांग खींचते दिख रहे हैं।