फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nachan Ki Tol: रिलीज के एक दिन बाद ही ट्रेंड कर रहा सपना का नया गाना, लगातार चार हिट नंबर्स से जीता फैंस का दिल

Tue, 05 Jul 2022 10:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गानों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना की पहचान अब हरियाणा ही नहीं पूरे देश में हैं। उनके गाने लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर देते हैं। हाल ही में सपना चौधरी के नए गाने 'नाच की तोल' ने रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया है। एक दिन में ही गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और अब ये ट्रेंड भी करने लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रील बनाकर सपना चौधरी को टैग भी कर रहे हैं। सपना भी उन्हें शेयर कर अपना प्यार दिखा रही हैं। रिलीज के एक दिन बाद ही यह गाना यूट्यूब पर 33वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, इसे अभी तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जिनका बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को यह गाना कितना पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने के बोल प्रेम जांगड़ा ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने में सपना चौधरी भरत नेगी के साथ दिखाई दी हैं। दोनों की जोड़ी ने इस गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है और उनकी केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है। गाने में सपना का लुक भी काफी कातिलाना है। कभी वह पिंक शिमर लहंगे में दिखीं तो कभी वह ग्रीन कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते एक महीने में सपना चौधरी का यह चौथा गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इससे पहले सपना के तीन गाने 'सोने की तगड़ी', 'हरियाणा के पापी' और 'चक्की नीचे भूत' को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं, अब 'नाच की तोल' को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें