फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: दूसरों की एक्टिंग का रिव्यू करने वाले केआरके को खुद पर ही आई हंसी, वीडियो में छिपा है इसका राज

Tue, 05 Jul 2022 09:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KRK - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके यानि कमाल आर खान अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह अपने ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड और सेलिब्रिटीज पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इसमें वह किसी की एक्टिंग का रिव्यू नहीं कर रहे, बल्कि खुद अपनी एक्टिंग से दुनिया को रूबरू कराते नजर आ रहे है। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह खुद अभिनय करते नजर आ रहे हैं। यह उनकी किसी पुरानी फिल्म की क्लिप है।
विज्ञापन

2 of 4
केआरके
इस वीडियो में केआरके अपनी को-स्टार से कह रहे हैं, 'ऐ चंदा, थैंक्यू बोलकर गाली मत दे यार। तू अपुन की जान है। जब भी जरूरत पड़े बस याद कर लेना। अपुन काम गलत जरूर करता है, लेकिन तू जानती है अपुन जुबान गलत नहीं देता।' इस सीन में केआरके के हाथ में एक पिस्टल लगी हुई है। उनका लुक भी काफी अलग है। उनके बाल लंबे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए केआरके ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'हाहा! मैंने इस सीन में पहली बार कैमरा फेस किया था!'
 
विज्ञापन

3 of 4
केआरके
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'तो, शाहरुख ने पठान में यही लुक कॉपी किया है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसके बाद कैमरा किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा।' हालांकि कुछ यूजर्स तारीफ भी करते नजर आए। एक ने लिखा, 'कौन कह सकता है कि कैमरा पहली बार फेस किया है। नेचुरल टैलेंट है।'


विज्ञापन

4 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इसके अलावा केआरके अपने एक अन्य ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इसके जरिए अपना मंदिर बनवाने की इच्छा जाहिर की है। केआरके ने एक ट्वीट कर कहा, 'दोस्तों अगर मैं बॉलीवुड को बंद कराने में कामयाब हो गया तो, आप लोग मेरा मंदिर बनवाओगे न? इसके बाद उन्होंने फनी फेस वाले इमोजी शेयर किए हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट और रिट्वीट कर रहे हैं। एक शख्स ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- बंद करवाना कोई विकल्प नहीं होता...तुम्हारी पहचान भी इसी से है....इसलिए कोशिश करो कि बॉलीवुड बेहतर बने, अच्छी कहानियां कही जाएं...किसी की मोनोपोली न चले और टैलेंट की कद्र हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें