सपना चौधरी
- फोटो : amar ujala
सपना चौधरी का न्यू सॉन्ग ‘सोने की तगड़ी’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सामने आए गाने के इस वीडियो में सपना अपने पति से नाराज और शिकायत करती नजर आ रही हैं। पति से नाराज सपना कहती हैं कि उन्हें सोने की तगड़ी नहीं मिली है। इसके साथ ही वह अपने पति से नथनी, झुमके जैसे आभूषणों की भी मांग करती दिख रही हैं।