Prithviraj Vs Vikram Vs Major
- फोटो : सोशल मीडिया
यश राज फिल्म्स की तीसरी फिल्म
शुक्रवार को रिलीज हुई तीनों फिल्मों ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘विक्रम’ और ‘मेजर’ में से फिल्म ‘विक्रम’ के हिट होने के पूरे आसार दिख रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की ओपनिंग को देखते हुए इसका पहले वीकएंड में 50 करोड़ रुपये की कमाई कर पाने का लक्ष्य अब दूर की कौड़ी ही लगता है। कोरोना संक्रमण काल के बाद रिलीज हुई यश राज फिल्म्स की ये तीसरी ऐसी फिल्म है जिसकी ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम रही। इसके पहले यशराज फिल्म्स की दो फिल्में ‘बंटी और बबली 2’ व ‘जयेशभाई जोरदार’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप हो चुकी हैं।