सपना चौधरी
- फोटो : social media
हाल ही में रिलीज हुए सपना चौधरी के नए गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सामने आए गाने के इस वीडियो में नाराज सपना अपने पति से शिकायत करती नजर आ रही हैं। पति से नाराज सपना कहती हैं कि उन्हें सोने की तगड़ी नहीं मिली है। इसके साथ ही वह अपने पति से नथनी, झुमके जैसे आभूषणों की भी मांग करती दिख रही हैं। सपना चौधरी अपने डांस और गानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं सपना को इस शो के बाद से देशभर में एक अलग पहचान मिली थी।