फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' हुआ रिलीज, गांव की सीधी-सादी छोरी बन जीता फैंस का दिल

Mon, 29 Aug 2022 01:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी जहां एक तरफ इन दिनों अपने कानूनी पचड़ों के कारण चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार अपने नए-नए गाने रिलीज कर रही हैं। अक्सर अपने ठुमकों से सबका दिल जीतने वाली सपना की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। डांसर के फैंस उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देसी क्वीन सपना अपने फैंस के लिए आए दिन नए-नए गाने भी रिलीज करती रहती हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज दर्शकों को देखने मिलता है। इसी क्रम में डांसिंग क्वीन ने अपने फैंस के लिए एक नया गाना 'लव यू गोरी' रिलीज कर दिया है, जिसमें सपना गांव की सीधी-सादी छोरी बन लोगों का दिल लूटती नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते देखा जाता है। पिछले दिनों रिलीज हुए गाने 'बंदूक का रिवाज' में भी सपना जहां बंदूकों की गोलियों पर ठुमके लगाती नजर आ रही थीं, वहीं अपने इस नए रिलीज हुए गाने में डांसर को गांव की छोरी के अवतार में देखा जा सकता है। सपना चौधरी अपने इस गाने में बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन हमेशा की तरह सपना सिंपल लुक में भी कमाल लग रही हैं। 'लव यू गोरी रे'  गाने में भी सपना का देसी अंदाज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। सपना चौधरी पर फिल्माए इस गाने को नोनू राणा ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने 'लव यू गोरी रे' के रिलीज होने की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। सपना ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत लव यू गोरी रे......गाने को अपना भरपूर प्यार दें।' सपना इस म्यूजिक वीडियो में खेतों में ट्रैक्टर की सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वह कई जगह पर डांस करती भी दिख रही हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'लव यू गोरी रे' में सपना चौधरी के साथ हरजीत दीवाना ने अभिनय किया है और इसके लिरिक्स मोनू शर्मा ने लिखे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी का यह हरियाणवी गीत 27 अगस्त को ड्रीम्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'लव यू गोरी रे' को अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव व्यूज दे रहे हैं। इसके साथ ही सपना और खेसारी लाल यादव का गाना 'चटक-मटक' भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें