फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Remakes: लाल सिंह चड्ढा ही नहीं हॉलीवुड की रीमेक हैं बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में, लिस्ट में शोले भी

Mon, 29 Aug 2022 01:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
सरकार, लाल सिंह चड्ढा, शोले - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की कम बैक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अपनी रिलीज के पहले से ही सबकी जुबान पर थी। सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग से रिलीज के बाद इस फिल्म को कई शहरों में विरोध का भी सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस फिल्म की खास बात यह थी कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। जहां 'फॉरेस्ट गंप' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी, वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 'लाल सिंह चड्ढा' ही अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जो किसी हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। इंडस्ट्री में बहुत पहले से हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। 'शोले' से लेकर 'ब्लैक' तक बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जो हॉलीवुड की रीमेक हैं। चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड की कॉपी हैं..
विज्ञापन

2 of 12
रामगढ़ के शोले का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
'द मैग्नीफिसेंट सेवन' पर आधारित थी 'शोले'
साल 1975 में आई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' भी ओरिजनल आईडिया नहीं है। यह बात सुनकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' जॉन स्टर्गेस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द मैग्निफिकेंट सेवन' से प्रेरित थे। कमाल की बात यह है कि  'द मैग्निफिकेंट सेवन' भी एक रीमेक है। यह फिल्म मूल रूप से जापानी फिल्म 'सेवन समुराई' से प्रेरित थी। 'द मैग्निफिकेंट सेवन' हॉलीवुड फिल्म में 7 लोगों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से एक गांव को डाकुओं से बचाने के लिए लाया जाता है। हालांकि, 'शोले' में सिर्फ जय-वीरू की जोड़ी होती है पर उनका काम वही होता है।   
विज्ञापन

3 of 12
Baazigar - फोटो : social media
'अ किस बिफोर डाइंग' की रीमेक थी शाहरुख की 'बाजीगर'
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स डियर डन द्वारा निर्देशित फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' की कहानी से इंस्पायर होकर ही शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' का निर्माण किया गया था। बॉलीवुड की निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने फिल्म 'बाजीगर' का निर्देशन किया था। 'बाजीगर' को न केवल समीक्षकों की तारीफ मिली थीं, बल्कि फिल्म ने दर्शकों को भी काफी प्रभावित किया था। इसी का नतीजा था कि 'बाजीगर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इतना ही नहीं फिल्म ने चार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे। इस फिल्म में शाहरुख खान से लेकर काजोल तक की एक्टिंग को याद किया जाता है।

4 of 12
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
'मिसेज डाउटफायर' की रीमेक है 'चाची 420' 
कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म 'चाची 420' भी इस लिस्ट में शामिल है। महिला का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीतने वाले कमल हासन की यह फिल्म रॉबिन विलियम्स की हॉलीवुड फिल्म 'मिसेज डाउटफायर' से प्रेरित थी।  कमल हासन ने न केवल फिल्म में चाची का किरदार निभाया था बल्कि इसके साथ ही उन्होंने इसका निर्देशन भी किया था। 'चाची 420' में कमल हासन के अलावा अमरीश पुरी, ओम पुरी, परेश रावल, तब्बू और नासिर जैसे कलाकार भी शामिल थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी से मिलने के लिए चाची का रूप रख लेता है।
विज्ञापन

5 of 12
Satte Pe Satta - फोटो : file photo
'सेवन ब्राइड्स फोर सेवन ब्रदर्स' की रीमेक थी 'सत्ते पर सत्ता'
साल 1982 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' ऐसे सात भाइयों की कहानी को पर्दे पर उतारती है, जो शादी करने के लिए तिगड़म लगाते हैं। निर्देशक राज ए सिप्पी ने फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' साल 1954 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' से प्रेरित होकर बनाई थी। 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' का निर्देशन स्टेनली डोनन ने किया था। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी जैसे कलाकारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन

6 of 12
जो जीता वही सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रेकिंग अवे' की रीमेक है 'जो जीता वही सिकंदर'  
'लाल सिंह चड्ढा' से पहले भी अपने करियर में आमिर खान हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित एक मूवी में अभिनय कर चुके हैं। हम बात कर रहे हैं आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की। यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेकिंग अवे' से प्रेरित थी।इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक ने लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी थी। 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के अलावा आयशा जुल्का, पूजा बेदी, कुलभूषण खरबंदा, मामिक और दीपक तिजोरी जैसे कलाकारों ने काम किया था। 
विज्ञापन

7 of 12
ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया
'द मिरेकल वर्कर' की रीमेक थी 'ब्लैक'
विदेश की नामचीन राइटर्स में से एक हेलेन केलर और उनकी शिक्षक ऐनी सुलिवन के जीवन पर आधारित फिल्म 'द मिरेकल वर्कर' बहुत मशहूर हुई थी। आर्थर पेन द्वारा निर्देशित इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित होकर बॉलीवुड के महान निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'ब्लैक' का निर्माण किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अमिताभ जहां इसमें उनके टीचर के किरदार में थे, वहीं रानी इसमें उनके स्टूडेंट की भूमिका में दिखाई दी थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।  

8 of 12
हम तुम - फोटो : Social Media
'वेन हैरी मेट सैली' की रीमेक थी 'हम-तुम'
साल 1989 में आई हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'व्हेन हैरी मेट सैली' वहां की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। रॉब रेनर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लगभग 15 साल बाद बॉलीवुड फिल्म 'हम तुम' रिलीज हुई थी। सैफ और रानी की अदाकारी से सजी यह फिल्म, 'व्हेन हैरी मेट सैली' का रीमेक थी। 'हम तुम' का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था, फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।  

9 of 12
संघर्ष - फोटो : सोशल मीडिया
'द साइलेंस ऑफ लैंब्स' पर आधारित थी  'संघर्ष' 
हॉलीवुड की 'द साइलेंस ऑफ द लैब्स' अब तक की बेस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन जोनाथन डेमे ने किया था। हॉलीवुड की इस फिल्म से प्ररित होकर निर्देशक तनुजा चंद्रा ने फिल्म 'संघर्ष' बनाई थी, जिसमें प्रीति जिंटा, अक्षय कुमार और आशुतोष राणा ने अभिनय किया था। यह बॉलीवुड फिल्म, हॉलीवुड का मुकाबला नहीं कर पाई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट रही थी।

10 of 12
कांटे - फोटो : Social Media
'रिजर्वायर डॉग्स' पर आधारित थी 'कांटे'  
क्विंटिन टैरेंटिनो के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 'रिजर्वायर डॉग्स' से इंस्पायर होकर बॉलीवुड फिल्म 'कांटे' बनाई गई थी। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था, जिसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार थे। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म ऐसे छह लोगों को दर्शाती है, जिन्हें गलत तरीके से लॉकअप में बंद कर दिया जाता है। वहां सभी एक-दूसरे से मिलते हैं और एक बैंक लूटने की प्लानिंग करते हैं, जहां पुलिस की सैलरी जमा होती है। 

11 of 12
जिंदा - फोटो : सोशल मीडिया
'ओल्ड बॉय' की रीमेक थी 'जिंदा'
पार्क चैन वूक निर्देशित दक्षिण कोरियन फिल्म 'ओल्ड बॉय' अब तक की सबसे बड़ी रिवेंज फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म से प्रेरित होकर की बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता ने संजय दत्त और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'जिंदा' बनाई थी। जॉन अब्राहम और संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में लारा दत्त और सेलिना जेटली मुख्य भूमिकाओं में थे।  
विज्ञापन

12 of 12
सरकार
'द गॉडफादर' का रीमेक थी 'सरकार'  
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'सरकार' भी हॉलीवुड की क्लासिक हिट फिल्म 'द गॉडफादर' का रीमेक थी। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरकार' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, केके मेनन, कटरीना कैफ जैसे मंझे हुए कालाकरों ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिस पर एक राजनेता की हत्या का झूठा आरोप लगाया जाता है। उसके जेल चले जाने के बाद उसका बेटा उसकी विरासत और गद्दी को संभालता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें