जबसे सपना चौधरी बिग बॉस में नजर आई हैं तबसे उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है । बिग बॉस के बाद उन्हें कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी मिले। कुछ समय पहले उनके भाई करन चौधरी की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे ।
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
सपना एक बार चर्चा में आ गई हैं । इस बार उनका डांस नहीं बल्कि नया लुक चर्चा की वजह है । सपना अचानक सलवार सूट से वेस्टर्न ड्रेस में आ गई हैं । उनका ये ग्लैमर लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
सपना ने मेकओवर करवाया है और अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है । सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं । सपना का ये बदला लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है ।
4 of 6
सपना चौधरी
सपना इन दिनों बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं । शायद ये मेकओवर भी इसीलिए करवाया हो । एक तस्वीर में सपना फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं । कर्ल हेयर और रेड लिपस्टिक में वो किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं ।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी
सपना ने अपना वजन पहले से कम कर लिया है और अब वो काफी फिट नजर आ रही हैं । जब सपना बिग बॉस में थीं तब सलमान भी उन्हें बार-बार उनके वजन के लिए टोकते रहते थे । अब सपना ने सलमान की बात मानते हुए खुद को फिट कर लिया है ।
पिछले दिनों सपना चौधरी ने अर्शी खान और राखी सावंत के साथ बनारस में सपा नेता डॉ बहादुर सिंह यादव के बेटे की शादी समारोह में हिस्सा लिया था । तीनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था ।