हरियाणा की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी के ठुमकों का तो हर कोई दीवाना है लेकिन क्या आपने उनका ये अंदाज देखा.. बता दें कि ये फोटोज सपना के भाई करन चौधरी की शादी की हैं। शादी में बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट अर्शी खान, महजबी और आकाश ददलानी मेहमान बन कर आए थे। सपना चौधरी अपने गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं अर्शी खान और महजबी भी अलग ही अंदाज में दिखीं। बता दें कि सपना चौधरी फिल्म 'जर्नी ऑफ भैंगओवर' में आइटम नंबर करतीं नजर आने वाली हैं। सपना चौधरी फिल्म 'नानू की जानू' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं और इस फिल्म में अभय देओल लीड रोल में हैं।