फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matak Matak Song: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया सपना-खेसारी का नया गाना, यूट्यूब पर तेजी से हो रहा ट्रेंड

Fri, 19 Aug 2022 04:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव-सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का बहुप्रतीक्षित गाना 'मटक मटक' आखिरकार रिलीज हो गया। फैंस को इस गाने का लंबे समय से इंतजार था। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहली बार इस म्यूजिक वीडियो में सपना भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई हैं। गाने का टीजर सामने आने के बाद से ही दोनो्ं के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा है गाना?
सपना और खेसारी का यह गाना सुनने में काफी अच्छा है। गाना हरियाणवी भाषा में है। जिसे विश्वजीत चौधरी ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना और खेसारी की केमिस्ट्री गजब की लग रही है। दोनों एक साथ जबरदस्त डांस स्टेप करते दिख रहे हैं। गाने के बोल अमीन बड़ौदी ने लिखे हैं और इसे कंपोज गुलशन म्यूजिक ने किया है। वहीं इसका निर्देशन जीत घनघास ने किया है।  
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को पसंद आ रहा गाना
रिलीज के बाद से ही यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। महज कुछ ही घंटो में इस गाने पर पर लगभग आठ लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर अब तक एक लाख 72 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में यह गाना अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव- सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
यूट्यूब पर गाना वायरल होने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में जाकर अपने फेवरेट कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सपना और खेसारी को एक साथ देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने इस गाने पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'इनकी आवाज में जादू है तभी तो यह लाखों दिलों पर राज करते हैं।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस गाने पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें