फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस ने बढ़ाईं जैकलीन की मुसीबतें, एक्ट्रेस को काम देने से कतरा रहे मेकर्स

Fri, 19 Aug 2022 04:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से ही जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बार-बार अभिनेत्री को सम्मन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जबरन वूसली मामले में नाम आने के बाद से ही अभिनेत्री के हाथ से तेजी से प्रोजेक्ट्स निकलते जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज तेजी से काम खोते जा रही हैं। हाल ही में उन्हें बच्चन पांडे और विक्रांत रोणा जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो पुराने प्रोजेक्ट्स थे। अनिश्चितता को देखते हुए कोई भी उन्हें नई फिल्मों के लिए साइन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चार्जशीट दायर करते हुए जैकलीन को आरोपी बनाया था। जानकारी के मुताबिक, ईडी का यह मानना है कि अभिनेत्री को यह पहले से पता था कि ठग सुकेश एक अपराधी है। साथ ही उन्हें यह भी पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन अभिनेत्री को देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
वकील ने जैकलीन के बचाव में कहा
अभिनेत्री के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि एक्ट्रेस को अभी तक शिकायत की कोई आधिकारिक कॉपी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर की जा रही शिकायत के बारे में हमें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिली है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय या कोर्ट की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही खबरें सच हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे क्लाइंट को इस मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
जैकलीन उठा सकती हैं आवश्यक कदम
वकील ने आगे कहा कि एक्ट्रेस ने जांच के दौरान पूरा सहयोग किया, लेकिन इसके बाद भी वह एक बड़ी साजिश का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जैकलीन अब तक की गई हर पूछताछ में शामिल हुई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जांच एजेंसी को सारी जानकारी भी सौंपी है। हालांकि, इसके बाद भी एजेंसी यह जानने में नाकाम रहीं कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि जैकलीन अपनी गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कानून के तहत आवश्यक कदम उठाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें