सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक नई वीडियो साझा की है, जिसमें वह सलवार-सूट छोड़ मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं। ज्यादातर सलवार सूट में बन ठन के देखी जाने वाली सपना ने अपना ट्रेडिशनल अवतार के बजाय अपना बॉस लेडी लुक सबको दिखाया है। सामने आए नए वीडियो में सपना का स्वैग और टशन देखने लायक है। वीडियो में सपना चौधरी ब्लैक पैंट, टॉप और जैकेट पहने गाड़ी उतरती दिख रही हैं। कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करती सपना हर किसी का दिल धड़का रही हैं।