फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर अजय-शाहरुख के साथ टक्कर लेंगे अक्षय, क्या उतार पाएंगे फ्लॉप फिल्मों का बोझ?

Thu, 08 Sep 2022 02:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
किसी जमाने में अक्षय कुमार को फिल्मों के हिट होने की गारंटी माना जाता था, लेकिन उनकी पिछली तीन फिल्मों 'सम्राट पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'बेल बॉटम' को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। इससे न सिर्फ अक्षय की साख को तगड़ा नुकसान हुआ, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसके अलावा ओटीटी पर उनकी दो फिल्में 'लक्ष्मी' और 'अतरंगी रे' भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थीं। लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सफल कलाकारों के साथ भिड़ने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि किस-किस सितारे से होगी अक्षय कुमार की टक्कर?
विज्ञापन

2 of 3
राम सेतु और थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
'राम सेतु'  vs 'थैंक गॉड'
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की दूसरी भिड़ंत बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन के साथ होगी। दरअसल, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' और अक्षय की 'राम सेतु' दोनों ही इस साल दीवाली पर रिलीज की जाएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जहां 'थैंक गॉड' हल्की फुल्की फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, वहीं 'राम सेतु' एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म का जुड़ाव हिंदू महाकाव्य रामायण से है। अब देखना यह होगा कि इस टकराव में जीत किसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : social media
'डंकी'  vs 'बड़े मियां छोटे मियां'        
इस साल इन दो बॉक्स ऑफिस क्लैश के बाद साल 2023 भी काफी धमाकेदार होने वाला है। अगले साल बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का मुकाबला बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान के साथ होगा। दरअसल, अगले साल शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका सामना अक्षय और टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा। यह एक्शन फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। यह क्लैश अगले साल के सबसे बड़ी भिड़ंत में तब्दील हो सकता है क्योंकि दोनों ही फिल्मों में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इस भिड़ंत से दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान होने का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। तीनों स्टार्स की पॉपुलैरिटी की वजह से सिनेमाघरों में दर्शक बंट जाएंगे। खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि किसका नुकसान होगा और किसको फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें