फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न होती जा रहीं सपना चौधरी, टैटू बनवाकर फोटोशूट में किया फ्लॉन्ट

Fri, 17 May 2019 03:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में एंट्री की । दर्शकों ने बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर उन्हें बहुत पसंद किया था । अब सपना एक डांसर के साथ मॉडल भी हो गई हैं । उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है और डिजाइनर ड्रेस पहन फोटोशूट करवाती हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary
हाल ही में सपना की नई तस्वीरें सामने आई हैं । सपना इन फोटोज में अपना टैटू फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं । सपना ने अपनी पीठ पर देसी क्वीन लिखवाया है । सोशल मीडिया पर लोगों को सपना का ये मॉडर्न लुक बहुत पसंद आया है । 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- जब कोई आपके आसपास नहीं होता और आप मुस्कुराते हो, तो तुम सच में ऐसा चाहते हो । तस्वीरों में सपना लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं । देसी लुक के बाद सपना चौधरी का ये मॉडर्न अवतार फैंस को बहुत पसंद आया । 

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
वर्क फ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी का कुछ समय पहले ही मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ एक म्यूजकि वीडियो रिलीज हुआ था । इस एल्बम का नाम था- ''बावली टरेड़'' । पिछले दिनों सपना अपने मिनि स्कर्ट लुक को लेकर ट्रोल हो गई थीं। ये सपना के वैकेशन की तस्वीरें थीं जिसमें वो ऑलिव टॉप के साथ मिनि स्कर्ट पहने नजर आई थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना को ट्रोल करते हुए एक फैन ने लिखा था, 'दूसरे के कपड़ाें पर बोलती अब क्या हुआ ।' सपना चौधरी को बिग बॉस के दिनों की याद दिलाते हुए एक और यूजर ने लिखा, 'अर्शी खान की ड्रेस पर कमेंट देने वालों आपके सूट कहां चले गए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें